रविवार तक बंद रहेंगे दिल्ली के सभी स्कूल: मनीष सिसोदिया
08 Nov 2017, 574
नई दिल्ली, 08 नवंबर (धर्म क्रान्ति)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण के असहनीय प्रभाव के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने शहर के सभी स्कूलों को रविवार तक बंद रखने की घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। उन्होंने कई ट्वीट कर कहा, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बिगड़ रही है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जा सकता। रविवार तक दिल्ली के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

चर्चित वीडियो
अन्य खबर